Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मंदिरों के 1,744 नाइयों को 5,000 रुपये की मासिक प्रोत्साहन योजना की शुरू : मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

मंदिरों के 1,744 नाइयों को 5,000 रुपये की मासिक प्रोत्साहन योजना की शुरू : मुख्यमंत्री एम के स्टालिन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को राज्य भर में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के दायरे में आने वाले विभिन्न मंदिरों के 1,744 नाइयों को 5,000 रुपये की मासिक प्रोत्साहन योजना शुरू की है.

राज्य सरकार ने कहा कि इस कदम के जरिए सरकार ने जनता से किया हुआ एक और वादा पूरा किया. इस योजना के तहत 10 करोड़ 47 लाख रुपये का वार्षिक खर्च आएगा. इस योजना के तहत मंदिरों में काम करने वाले नाइयों की आजीविका में सुधार होगा.

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई के वेपेरी में आयोजित एक समारोह में इस योजना का शुभारंभ किया. इस मौके पर 25 लोगों को सहायता राशि दी गई. मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 1,744 नाइयों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे. जिन्हें संबंधित मंदिरों से 5,000 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.

राज्य की स्टालिन सरकार के मानव संसाधन मंत्री पी के सेकर बाबू ने 7 सितंबर को तमिलनाडु विधानसभा में घोषणा किया था कि राज्य सरकार मंदिरों में काम करने वाले नाइयों की आजीविका में सुधार के लिए 5000 रुपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि देने की शुरुआत करेगी.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व में सरकार भट्टाचार्यों और तमिल में अर्चना को 1,000 रुपये की मासिक सहायता सहित कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है. साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि भक्तों से सिर मुंडवाने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और इसका खर्च मंदिर प्रशासन वहन करेगा.

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सितंबर में घोषणा की थी कि 12,000 कुम्हार जो मानसून के कारण काम नहीं कर सके उन्हें 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी . इसके अलावा तकरीबन 3,000 मूर्तिकार जिन्होंने अपनी आजिविका खो दी है उन्हें भी 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
Next: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इटली के लिए दौरे पर हुए रवाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.