Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Delhi Election 2020 : बदरपुर के बसपा प्रत्याशी पर हमला, टिकट बेचने का सिसोदिया पर लगाया था आरोप
  • दिल्ली

Delhi Election 2020 : बदरपुर के बसपा प्रत्याशी पर हमला, टिकट बेचने का सिसोदिया पर लगाया था आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
political-40

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में पहली बार हिंसा का मामला सामने आया है। बदरपुर विधानसभा सीट से बहुजन समाजपार्टी के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा ने अज्ञात लोगों को पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में बसपा प्रत्याशी नारायाण दत्त शर्म को काफी चोट आई है। इस हमले में कांच के टुकड़ों के कारण वे घायल हुए हैं।

बसपा उम्मीदवार ने बताया कि बुधवार रात को उन पर यह हमला तब हुआ जब वह एक चुनाव से जुड़ी बैठक से वापस घर लौट रहे थे। पीड़ित नारायण दत्त शर्मा के मुताबिक, कई वाहनों से आए दर्जनभर लोगों ने उन पर हमला किया। इस हमले में उन्हें सिर में भी चोट आई है।  वहीं, बसपा प्रत्याशी ने इस हमले के लिए विरोधियों को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि हमले के लिए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मैं जिन लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं ये हमला उन लोगों ने ही कराया है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बदरपुर विधानसभा सीट से नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर कांग्रेस से आए राम सिंह नेताजी को टिकट दिया था. टिकट कटते ही नारायण दत्त शर्मा ने केजरीवाल के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए और मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया था.

बता दें कि आगामी 8 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।

आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां हैं, जिसके प्रत्याशी ज्यादातर सीटों पर एक-दूसरों को टक्कर दे रहे हैं।

Post navigation

Previous: रणजीत हत्याकांडः पुलिस को मिली कामयाबी ,मुंबई से शूटर को किया गिरफ्तार
Next: मोदी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया एक रुपया का पहला दान …

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.