Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोलन बस हादसा: घायलों ने बताया-ओवरस्पीड और ओवरटेकिंग की वजह से हुआ हादसा :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सोलन बस हादसा: घायलों ने बताया-ओवरस्पीड और ओवरटेकिंग की वजह से हुआ हादसा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में निजी बस हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि 24 सवारियां घायल थी. हादसे के पीछे ड्राइवर (Driver) की गलती बताई जा रही है. ओवस्पीड भी हादसे का कारण बनी है. वहीं ओवरटेक की भी कोशिश की गई थी, इसके बाद बस पलट गई थी |

मंडी: ओवरटेक कर रही निजी बस पेड़ से टकराकर पलटी, 15 घायल- चालक गंभीर

मंगलवार दोपहर को सोलन के सलोगड़ा के समीप निजी बस सड़क पर पलट गई थी. हादसे में चायल के पास के गांव की रहने वाली महिला की जान चली गई थी. बस में सवार 24 सवारियों में से दो की हालत गंभीर है और बाकी 22 सवारियों की हालात हालत खतरे से बाहर है. हादसे के बाद पुलिस होमगार्ड और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. सोलन के तहसीलदार गुरमीत सिंह नेगी ने घायलों को नियमानुसार फौरी राहत दी. एसडीम सोलन अजय यादव भी सवारियों का कुशल क्षेम जानने के लिए पहुंचे थे |
क्या बोले घायलबस में सवार घायलों ने अस्पताल में बताया कि चालक बस को तेज़ रफ्तार से चला रहा था और जब वह एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था तो उस समय बस सड़क पर पलट गई. उन्होंने कहा कि उन्हें पक्का यकीन है कि बस की दुर्घटना की सबसे अहम वजह ओवरस्पीड है |

एमएस एनके गुप्ता ने बताया कि करीबन 23 घायलों को सोलन अस्पताल लाया गया, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर है और बाकी सभी घायलों को सोलन में उपचार दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस बस दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई है, जो चायल के समीप गांव की रहने वाली थी. परिजनों को सूचित कर दिया गया है |

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नाटक में एक आशा कार्यकर्ता के ऊपर हमला किया गया मस्जिद से की गयी थी घोषणा:-
Next: योगी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, वाराणसी, बहराइच के डिप्टी कमिश्नर निलंबित:-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.