Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस भारतीय बल्लेबाज ने 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास
  • खेल

इस भारतीय बल्लेबाज ने 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
jhjuj
मेघालय के लिए खेलने वाले उत्तराखंड के अभय नेगी रविवार को 14 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाकर सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रॉबिन उथप्पा (15 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ा।

अभय ने इस दौरान लोकेश राहुल की बराबरी भी की। राहुल ने 2018 आईपीएल में पंजाब से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर पचासा जड़ा था जो इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक है।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे तेज अर्द्धशतक का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह (12 गेंद) के नाम है। उन्होंने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने भी टी20 में 12-12 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा है।

अभय ने अपनी नाबाद पारी में 15 गेंदें खेली और छह छक्के और दो चौके जड़े। इससे मेघालय ने चार विकेट पर 204 रन बनाए। उनके अलावा रवि तेजा ने नाबाद 53 रन बनाए। जवाब में मिजोरम की टीम दो विकेट पर 182 रन ही बना पाई और मेघालय ने मैच 25 रन से जीता। मिजोरम के लिए तरुवर कोहली ने 90 और पवन प्रसाद ने नाबाद 72 रन बनाए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मौजूदा गेंदबाजी अटैक को यही नाम देते
Next: पांच मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.