Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आयुष्मान की ‘बाला’ ने 10 दिन में कमाए इतने करोड़
  • मनोरंजन

आयुष्मान की ‘बाला’ ने 10 दिन में कमाए इतने करोड़

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yugyu
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मरजावां’ को लेकर दर्शकों का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्में में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत भी हैं जबकि इसे मिलाप झावेरी ने निर्देशित किया है।

‘मरजावां’ ने पहले दिन शुक्रवार को 7.03 करोड़ और शनिवार को 7.21 करोड़ की कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 9.5-10 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने कुल 24 करोड़ का आंकड़ा जुटा लिया है।
फिल्म ने छोटे शहरों और कस्बों में ताबड़तोड़ कमाई की है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिहाज से बनी ‘मरजावां’ देश भर में कुल 2,922 स्क्रीन्स में रिलीज हुई और पहले दिन इसके 8,685 शोज हुए जो किसी मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्म के हिसाब से काफी कम है। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म ‘मरजावां’ को तीन स्टार मिले हैं।
आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बाला’ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। ‘ड्रीम गर्ल’ के बाद आयुष्मान की ये फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म 100 करोड़ से चंद कदम ही दूर है। ‘बाला’ ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार 3.76 करोड़, शनिवार को 6.73 करोड़ और रविवार को 8.01 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने कुल 90.74 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
फिल्म में आयुष्मान ने बालमुकुंद शुक्ला का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने घने बालों की वजह से स्कूल में एटीट्यूड दिखाते हैं। यही नहीं सभी लड़कियां उन्हें काफी पसंद करती हैं। समय बदलता है और महज 25 साल की उम्र में आयुष्मान का बाल झड़ना शुरू हो जाता है। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाने के बाद भी उनका बालों का झड़ना कम नहीं होता और उन्हें नकली बाल लगाने पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया कि किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है आप जिस तरह भी है उसे स्वीकार करें। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा के रिश्ते को 25 सालफोटो शेयर
Next: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश में लोग महंगाई से परेशान

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.