Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा से रेप का मामला आया सामने
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

उत्तर प्रदेश के नोएडा से रेप का मामला आया सामने

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में बीते मंगलवार को डेढ़ वर्षीय बच्ची से उसके मौसा ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में डेढ़ वर्ष की एक बच्ची के साथ उसके मौसा ने बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई है बच्ची को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द अदालत में आरोपपत्र दायर करने की कार्रवाई की जाएगी. इसकी सुनवाई त्वरित अदालत में करवाने का प्रयास भी पुलिस करेगी.

मामले में आरोपी से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. बच्ची के परिजनों का भी बयान दर्ज कराया गया है. फिलहाल पूरा फोकस बच्ची की तबीयत पर किया गया है. ताकि उसे सही इलाज मिले और जल्द ही अस्पताल से उसकी छुट्टी करवाई जा सके.

मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून की मांग लंबे समय से की जा रही है. इस तरह की घटनाएं इस मांग को और प्रबल करती हैं. सरकार को इस संबंध में उचित निर्णय लेने की आवश्यकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा की घटना पर किया ट्वीट कहा। …
Next: एस्ट्राज़ेनेका ने वैक्सीन परीक्षणों में पुरानी जानकारी का उपयोग किया हो सकता है: US

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.