Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ में सम्पन्न हुई यूपीटी20 सीज़न-3 की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, 17 अगस्त से होगा आगाज़
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लखनऊ में सम्पन्न हुई यूपीटी20 सीज़न-3 की प्रेस कॉन्फ़्रेंस, 17 अगस्त से होगा आगाज़

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-08-16 at 11.17.03 PM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश टी20 टूर्नामेंट (UPT20) सीज़न-3 का शुभारंभ 17 अगस्त से इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा। इस अवसर पर सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में गवर्निंग काउंसिल – यूपीटी20 के चेयरमैन श्री देवेंद्र सिंह चौहान ने टूर्नामेंट से संबंधित तैयारियों और योजनाओं की जानकारी दी।
श्री देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यह लीग केवल राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से अनेक उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्राप्त होगा।
टूर्नामेंट के आयोजन को दर्शकों के लिए और आकर्षक बनाने हेतु इस बार डॉग कैमरा और फील्ड प्लेसमेंट कैमरा जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से दर्शक अपने घर पर ही मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर उच्च गुणवत्ता में मैचों का आनंद ले सकेंगे।
टूर्नामेंट की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष एंटी-करप्शन व्यवस्था लागू की गई है। श्री देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सहयोग से गठित टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान निगरानी रखेगी।
यूपीटी20 सीज़न-3 को लेकर खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में गहरा उत्साह देखा जा रहा है। पिछले दो सीज़नों की सफलता के बाद दर्शकों को इस बार और भी अधिक प्रतिस्पर्धी और रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
प्रेस कॉन्फ़्रेंस के अंत में श्री देवेंद्र सिंह चौहान ने UPCA तथा BCCI के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से UPCA के मीडिया मैनेजर श्री मोहम्मद फहीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post navigation

Previous: UPT20 सीज़न-3: क्रिकेट, सितारे और उम्मीदों का महाकुंभ
Next: माधव कौशिक की धमाकेदार पारी से मेरठ मैवरिक्स की शानदार जीत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.