Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपीटी20 सीज़न 3 रोमांचक: सभी के सहयोग से टूर्नामेंट बन रहा खास – मीडिया मैनेजर मोहम्मद फ़हीम
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

यूपीटी20 सीज़न 3 रोमांचक: सभी के सहयोग से टूर्नामेंट बन रहा खास – मीडिया मैनेजर मोहम्मद फ़हीम

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-08-26 at 9.58.01 PM

लखनऊ, उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फ़हीम ने चल रहे यूपीटी20 लीग सीज़न 3 (2025) को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
मोहम्मद फ़हीम ने कहा, “यूपीटी20 लीग का प्रत्येक सीज़न हमारे लिए एक नई उपलब्धि लेकर आता है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन और भी भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से किया गया है। दर्शकों का उत्साह और खिलाड़ियों का समर्पण इस लीग को अभूतपूर्व बना रहा है। यूपीटी20 ने न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि UPCA का उद्देश्य है कि लीग के माध्यम से अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया जा सके। “इस सीज़न में हमें युवाओं की ऊर्जा और अनुभवी खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का अद्भुत संयोजन देखने को मिल रहा है। यही इस लीग की सबसे बड़ी ताक़त है और यही इसे निरंतर सफल बना रहा है।”
साथ ही मोहम्मद फ़हीम ने यूपीटी20 लीग सीज़न 3 (2025) के सभी स्कोरर्स का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, गवर्निंग काउंसिल – यूपीटी20 के चेयरमैन श्री देवेंद्र सिंह चौहान, BCCI तथा UPCA के पदाधिकारियों के प्रति भी आभार जताया।
उन्होंने कहा, “सभी के सहयोग से यूपीटी20 लीग सीज़न 3 (2025) के प्रत्येक मैच को सफलता पूर्वक संपन्न कराया जा रहा है और भविष्य में भी इसी तरह लीग का आयोजन और अधिक उत्कृष्ट स्तर पर किया जाएगा।”
गौरतलब है कि यूपीटी20 लीग सीज़न 3 (2025) इस समय प्रदेश भर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का केंद्र बना हुआ है और आने वाले दिनों में दर्शकों को और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Post navigation

Previous: फाल्कन्स ने आसान जीत से दर्ज की तीसरी सफलता नोएडा किंग्स को सात विकेट से हराया
Next: आदर्श के बल्ले का धमाका, कानपुर की 128 रनों की बड़ी जीत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.