Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऋषि कपूर के साथ अगली फिल्म में काम कर सकती हैं दीपिका पादुकोण.
  • मनोरंजन

ऋषि कपूर के साथ अगली फिल्म में काम कर सकती हैं दीपिका पादुकोण.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
450

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘छपाक’ सिनेमा घरो में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर को देख कर दर्शकों ने काफी तारीफ की हैं. इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया हैं, दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी भी दिखाई देंगे. अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण अपने अगले प्रॉजेक्ट में ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर एक प्रॉजेक्ट में नजर आ सकते हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर फिल्म ‘लव आज कल’ और ‘ओम शांति ओम’ में एक साथ काम कर चुके हैं. साथ ही बताते चलें कि ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर संग दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अलग होने के बाद अच्छे दोस्ते हैं और साथ में दोनों ने एक ऐड भी शूट किया था. जब ऋषि कपूर न्यू यॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे थे, तब दीपिका पादुकोण उनसे मिलने पहुंची थीं.

ऋषि कपूर के काम की बात करें वह हाल ही मे रिलीज हुई फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आए थे. जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रेड गाउन में पेड़ पर चढ़कर आमिर खान की बेटी ने करवाया ग्लैमरस फोटोशूट.
Next: सारा और जान्हवी से तुलना होने पर अनन्या पांडे ने कही ये बात ।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.