Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस की चपेट में केरल की नर्स भी आई , मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
  • दिल्ली
  • विदेश

कोरोना वायरस की चपेट में केरल की नर्स भी आई , मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मांगी मदद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-47-1

चीन और अमेरिका के बाद सऊदी अरब में भी कोरोनो वायरस का पहला मामले सामने आया है. सऊदी के एक अस्पताल में काम करने वाली केरल की नर्स इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मिली हैं. विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने खबर की पुष्टि की है. फिलहाल, नर्स का इलाज चल रहा है.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्र को लिखी चिट्ठी में कहा, ‘सऊदी अरब के अजीर आबा अल हयात अस्पताल में भारतीय नर्सों के बीच कोरोना वायरस का संक्रमण गंभीर है. इस मामले में जरूरी कदम उठाया जाना चाहिए. विदेश मंत्रालय मरीजों के लिए उचित उपचार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सऊदी अरब से बात करे.

सऊदी अरब के अस्पताल में काम करने वाली करीब 100 भारतीय नर्सो की जांच की गई। केरल निवासी एक नर्स चीन में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि प्रभावित नर्स का असीर नेशनल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है।

सांस लेने में परेशानी का कारण बनने वाला यह वायरस चीन के कई शहरों को अपनी चपेट में लेने के बाद अमेरिका तक पहुंच गया है। चीन में इस वायरस के प्रकोप से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 600 लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं।

हवाई अड्डों पर की जा रही है थर्मल जांच

कोरोना वायरस से उत्पन्न खतरे को देखते हुए 22 जनवरी तक 60 उड़ानों से आए कुल 12,828 यात्रियों की जांच की गई, लेकिन कोई पॉजिटिव मामला नहीं पाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीती सुदान उत्पन्न स्थिति और तैयारियों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अस्पतालों में गंभीर हालत वाले रोगियों के आइसोलेशन और वेंटीलेटर मैनेजमेंट के संबंध में तैयारी की समीक्षा करने को कहा है। अंतर की पहचान करने और निगरानी और लैब सपोर्ट के क्षेत्र में कोर क्षमता मजबूत करने के लिए कहा गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु हैदराबाद और कोचीन के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थर्मल जांच की जा रही है।

माना जा रहा है कि वायरस जानवर से फैला है

अमेरिका के 5 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। लंदन से मॉस्को तक के हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। डब्ल्यूएचओ ने पुष्टि की है कि प्रभावित लोगों के संपर्क में आने पर यह फैल सकता है। माना जा रहा है कि जानवर से यह वायरस फैला। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक गाओ फू ने कहा कि हम पहले से ही जानते हैं कि बीमारी एक ऐसे जगह से पनपी, जहां अवैध तरीके से जंगली जानवरों की खरीद-बिक्री होती है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 26 जनवरी से पहले ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देखने मिला एटीसी टॉवर पर तिरंगा
Next: दो बड़ी फिल्मो की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर कौन मरेगा बज़्ज़ी।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.