Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देवीपाटन मंदिर के समेकित पर्यटन विकास के सभी कार्य इस महीने के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाय -जयवीर सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

देवीपाटन मंदिर के समेकित पर्यटन विकास के सभी कार्य इस महीने के अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाय -जयवीर सिंह

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम के अध्यात्मिक सर्किट-4 के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में देवीपाटन मंदिर का समेकित पर्यटन विकास का कार्य 343 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 470.66 लाख रुपये के सापेक्ष 383.49 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस परियोजना को इस महीने के अंत तक पूरा किया जाना है। अब तक इस परियोजना की 80 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है।
यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि अध्यात्मिक सर्किट-4 के अंतर्गत देवीपाटन मंदिर को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए जोन-1 मेला मैदान, जोन-2 टूरिस्ट फैसिलिटी एरिया, जोन-3 कुकिंग एरिया, जोन-4 के अंतर्गत इण्टरलॉकिंग, टाइल्स, तीर्थयात्री केन्द्र, एलईडी लाइट पोल, सीसीटीवी, बेंच तथा हाईमास्ट का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं। इनके आसपास बुनियादी सुविधाएं विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित किये जाने क लिए निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन की अनंत संभावनाएं हैं। इनको पर्यटन के रूप विकसित करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर एवं रजस्व अर्जन का माध्यम बनाये जाने के लिए प्रदेश के सभी मण्डलों में परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ दो दिवसीय भ्रमण पर
Next: मेरठ मण्डल के विभिन्न जनपदों में पर्यटन विकास की योजनाएं पूर्ण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.