Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिग्विजय बोले सिंधिया से ऐसे धोखे की नहीं थी उम्मीद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

दिग्विजय बोले सिंधिया से ऐसे धोखे की नहीं थी उम्मीद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1582972167-6768

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को धोखेबाज बताया है सिंह ने कहा की मैंने कभी यह उम्मीद नहीं की थी कि महाराज कांग्रेस और गांधी परिवार को धोखा देंगे और किसके लिए ,राज्यसभा और कैबिनेट मंत्री बनने मोदीशाह के नेतृत्व में? दुःखद है कभी भी उनसे यह उम्मीद नहीं करता था। लेकिन, फिर कुछ लोगों के लिए पावर ऑफ हंगर यानी सत्ता की भूख से अधिक महत्वपूर्ण है साथ ही दिग्विजय ने कहा,

मैं सत्ता से बाहर रहा और कांग्रेस के लिए 2004 से 2014 तक काम किया, इस तथ्य के बावजूद कि मुझे मंत्रिमंडल में शामिल होने और राज्यसभा में जाने की पेशकश की गई थी लेकिन मैंने विनम्रता से मना कर दिया। मैं अपने गृह क्षेत्र राजगढ़ से आसानी से लोकसभा में आ सकता था लेकिन मैंने मना कर दिया और कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली। क्यों? क्योंकि मेरे लिए विश्वसनीयता और विचारधारा अधिक महत्वपूर्ण है जो दुर्भाग्य से भारतीय राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो गई है

दिग्विजय ने कहा की अब आरएसएस के नए प्रचारक बदल गए हैं। नरेंद्र मोदी आरएसएस के प्रचारकों की इस नई नस्ल का सबसे शानदार उदाहरण हैं। मैं नरेंद्र मोदीजी का प्रशंसक नहीं हूँ बल्कि उनके सबसे कटु आलोचकों में से एक हूं, लेकिन हर मुद्दे और हर अवसर पर बिना कोई समझौता किए देश को ध्रुवीकृत करने के उनके साहस के प्रयास की प्रशंसा करता हूं।

ऐसा करते वक्त उन्होंने कभी परवाह नहीं की कि भारत के सनातन धर्म और हिंदू धर्म की मान्य परंपराओं द्वारा बुने गए सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने से देश को क्या नुकसान हो रहा है? उन्होंमे बतया की मैंने गुरु गोलवलकर की किताब बंच ऑफ थॉट्स को पढ़ा और आरएसएस के नेताओं से बातचीत की, इसके बाद मैंने विनम्रता से मना कर दिया। मेरे लिए मेरा धर्म सनातन धर्म है और सार्वभौम भाईचारे में मेरा विश्वास है। मेरे लिए मेरा धर्म मानवतावाद इंसानियत है जो हिंदुत्व के बिलकुल विपरीत है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में आंधी, बारिश और ओले से 28 लोगों की मौत
Next: वायरस से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.