Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विश्व क्षय रोग दिवस पर विजयश्री फाउंडेशन एवं यूपी मेट्रो ने किया टी.बी.रोग जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

विश्व क्षय रोग दिवस पर विजयश्री फाउंडेशन एवं यूपी मेट्रो ने किया टी.बी.रोग जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download
  • टी.बी. से बचाव के विषय पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने किया जनसंवाद

विश्व क्षय रोग दिवस पर विजय श्री फाउंडेशन उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित इस संगोष्ठी में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में श्वसन औषधि के विभागाध्यक्ष, डॉ. सूर्य कांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यू.पी. मेट्रो के निदेशक (परिचालन) श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (परिचालन) श्री स्वदेश सिंह; टी. बी. हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर के डाॅ. ए. के. चैधरी; एसजीपीजीआई की डायटिशियन, सुश्री निरुपमा सिंह और विजय श्री फाउंडेशन के फ़ूड मैन विशाल सिंह तथा यू.पी. मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विजय सिंह फाउंडेशन के प्रबंधक फ़ूड मैन विशाल सिंह एवं उत्तर प्रदेश मेट्रो निदेशक (परिचालक)
सुनील कुमार द्वारा क्षय रोग जागरूकता हेतु टेबल कैलेंडर का विमोचन किया गया

इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सूर्य कांत त्रिपाठी ने कहा कि, ‘‘क्षय रोग का सबसे पहला वर्णन ऋग्वेद में मिलता है। यह एक ऐसी बीमारी है जो धरती केे भूगोल में हर कहीं पाई जाती है। इसी तरह शरीर का भी कोई भी हिस्सा इस रोग से प्रभावित हो सकता है। हर साल टी.बी. से 14 लाख मौतें होती हैं जिनमें से 4.5 लाख मौतें भारत में होती है। इससे इस बीमारी की गंभीरता का अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि इससे जुड़ी एक अच्छी बात यह है कि सहीं इलाज और दवा लेने से इस बीमारी का 100 प्रतिशत इलाज संभव है।‘‘

टी. बी. हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर के डाॅ. ए. के. चैधरी ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर मुहीम चलाई जा रही है। इसका जांच और इलाज पूरी तरह से निःशुल्क है। मरीजों के लिए पोषण योजना भी आरंभ की गई है जिसके तहत हर महीने 500 रूपए की राशि मरीजों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर दो बलगम की जांच कराएं और पोषण का विशेष ख्याल रखें।

एसजीपीजीआई की डायटिशियन, सुश्री निरुपमा सिंह ने कुपोषण को टी.बी. की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि संतुलित आहार का सेवन करें। भोजन में प्रोटिन की मात्रा सहीं होनी चाहिए, यह हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। दाल, चना, सोयाबीन एवं दुग्ध उत्पादों में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हमें अपने भोजन में अनाज और दाल के अलावा फल तथा हर तरह की सब्जी को भी शामिल करना चाहिए।‘‘

इस अवसर पर फूडमैन विशाल सिंह ने लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में असाध्य रोगांे से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क भोजन एवं रैनबसेरा उपलब्ध कराने के अपने सफ़र की चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपने बचपन के अनुभवों ने ही उन्हें इस दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी और जीवन में सफल होने पर उन्होंने सेवा का संकल्प लिया।‘‘

इस अवसर पर सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद करते हुए यूपी मेट्रो के निदेशक (परिचालक )श्री सुशील कुमार ने कहा कि यू.पी. मेट्रो हमेशा से ही अपने यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा मुहैया कराने के प्रति दृढ़संकल्पित रही है। अल्ट्रावाॅयलेट रेडिएशन से मेट्रो कोचों का सैनिटाइजेशन करने वाली यू.पी. मेट्रो देश की पहली मेट्रो सेवा है। कोविड के दिनों में भी हमने अपने प्रयासों से यात्रियों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की है।

फ़ूड मैन विशाल सिंह
प्रबंधक विजय श्री फाउंडेशन
9935888887

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, सामने आए 200 नए मामले
Next: कोविड महामारी से जंग में इंजीनियरिंग के छात्र ने स्व संचालित सैनिटाइजिंग रोबोट इजाद करने में सफलता प्राप्त की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.